21 पंडित करेंगे भगवान परशुराम का अभिभषेक
भरतपुर| ब्राह्मण महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 18 अप्रैल को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में भगवान परशुराम जी का अभिषेक व पूजन कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे प्रधानाचार्य पं.गोपाल प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में 21 विप्र पंडितों द्वारा वेद मंत्रों एवं परशुराम स्त्रोत द्वारा कराया जाएगा। इस अवसर पर समाज की 5 प्रतिभाओं का भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया। बैठक में भुवन मोहन शर्मा, डॉ. . सुशील पाराशर, राजेन्द्र भारद्वाज, सुरेश उपाध्याय, विनोद उपाध्याय वेदो, बनवारी लाल शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन महामंत्री डॉ. . सुशील पाराशर ने किया।