पदोन्नति के लिए सूचनाएं भिजवाने की मांग
भरतपुर| राष्ट्रीय जलदाय कर्मचारी संघ जिला शाखा का प्रतिनिधि मंडल प्रकाश चंद शर्मा के नेतृत्व में विधायक विजय बंसल से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने विधायक को बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा में वर्कर्स विभागों में कार्यरत कार्य प्रभारित कर्मचारियों को स्टोर मुंशी के पद पर पदोन्नति के लिए सूचना 28 मार्च तक मांगी गई थी। परंतु अधिकारियों की श्रम विरोधी नीतियों के मांगी सूचनाओं पर अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। वांछित सूचनाओं पर आवश्यक कार्रवाई कराकर सरकार को भिजवाने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में दीनदयाल वर्मा, मधुसूदन सिंह, विनोद लवानिया, हेमेन्द्र सक्सैना, अनिल शर्मा आदि मौजूद थे।