पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नदिया मोहल्ला में 11 दिन से पीने के पानी की परेशानी

नदिया मोहल्ला में 11 दिन से पीने के पानी की परेशानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| नदिया मोहल्ला स्थित भारद्वाज मार्ग के 50 परिवारों के लोगों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो पा रहा है। इस कारण इस क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी को खरीदकर पीने को मजबूर होना पड़ रहा है।

नदिया मोहल्ला निवासी रेखा चतुर्वेदी व देवेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि 11 दिन से इस क्षेत्र के लोग पानी को तरस रहे हैं। 11 दिन पूर्व बिजली का खंभा लगाने आए विद्युत निगम के कर्मचारियों ने खंभा लगाते समय पानी की पाइप लाइन को ही तोड़ डाला। इसका खामियाजा इस क्षेत्र के लोग उठा रहे हैं। रेखा व देवेन्द्र ने जलदाय विभाग के एईएन से फोन पर कई दिन से बातचीत की। लेकिन कोई संतोष जनक जवाब नहीं मिल पाया। वार्ड नंबर 27 के पूर्व पार्षद नगेन्द्र भारद्वाज ने 181 सीएम पोर्टल पर संपर्क किया। लेकिन पीने का पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी कि अगर 16 तारीख तक पानी की सप्लाई नहीं दी गई तो बाजार में जाम लगा दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...