पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भरतपुर में 2000 रुपए के नोट की किल्लत विधानसभा चुनाव के लिए जमाखोरी का संदेह

भरतपुर में 2000 रुपए के नोट की किल्लत विधानसभा चुनाव के लिए जमाखोरी का संदेह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में 2000 रुपए का नोट करीब साल भर से नहीं आया है। संभवत: यही वजह है कि बाजार से 2000 रुपए का नोट लगभग गायब है। इसकी दो प्रमुख वजह हैं। एक तो आरबीआई द्वारा जिले में 2000 का नया नोट नहीं भेजा गया है। दूसरी वजह 2000 रुपए के नोट का सर्कुलेट नहीं होना है। बताया जा रहा है कि 2000 के नोट को लोग जमा कर रहे हैं। इसलिए बैंकों में भी 2000 के नोट का कलेक्शन नहीं आ रहा है। इधर,आरबीआई ने जो हाल ही में 70 करोड़ की जो नई करंसी जिले की चेस्ट बैंकों को भेजी है। उसमें भी 500, 200 और 50 रुपए के नोट ही हैं। इनके साथ ही चेस्ट बैंकों को 10 रुपए का नया नोट भी भेजा है। जिसे पीएनबी की लगभग सभी शाखाओं में भेज दिया गया है। ज्ञात रहे कि नोट बंदी के बाद 10 रुपए का नया नोट नहीं आया था। इस कारण छोटे नोट की किल्लत थी। यद्यपि बाजार में 10 रुपए का सिक्का बड़े पैमाने पर है, किंतु अफवाहों के चलते इस लेने में बहुत से लोग कतराते हैं। इसलिए बैंकों में 10 रुपए के नए नोट की डिलेवरी पर जोर है। पीएनबी चेस्ट बैंक ने जिले की सभी शाखाओं को 10 रुपए के नोट की गड्डियां भेजी हैं। एलडीएम आरएस चौहान ने बताया कि 2000 रुपए के नोट की लंबे समय से आवक नहीं हुई है। बैंक कलेक्शन में भी 2000 रुपए का नोट नहीं आ रहा है। वैसे आरबीआई को इसकी डिमांड भेजी गई है।

खबरें और भी हैं...