पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परशुराम जयंती समारोह में ब्राह्मण समाज की पांच प्रतिभाओं का सम्मान

परशुराम जयंती समारोह में ब्राह्मण समाज की पांच प्रतिभाओं का सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ब्राह्मणों को अपने उत्थान के लिए संस्कारों व कर्म-कांड पर ध्यान देना चाहिए। समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर भगवान परशुराम के बताए रास्तों पर चलते हुए बच्चों में अच्छे संस्कार व शिक्षा पर ध्यान दें। यह बात ब्राह्मण धर्मशाला खिरनी घाट में श्री ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित भगवान परशुराम के अभिषेक व प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि डीग नपा पूर्व चेयरमैन यतीश शर्मा ने कही। मुख्य वक्ता प्रो. आरके शर्मा, विशिष्ट अतिथि नगर निगम प्रतिपक्ष नेता इंद्रजीत भारद्वाज, पिंकसिटी प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष किशोर शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता गिरधारी तिवारी थे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कौशलेश शर्मा ने की। अतिथियों ने भगवान परशुराम की जीवनी के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

इससे पूर्व भगवान परशुराम का अभिषेक एवं पूजन प्रधान आचार्य पं. गोपाल प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में 21 पंडितों ने संपन्न कराया। भगवान का पंचामृत से स्नान तथा सत्तू, खरबूजा और ककड़ी का भोग लगाया। कार्यक्रम में समाज की पांच प्रतिभाओं को भी अतिथियों ने माल्यार्पण व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। वहीं संस्था अध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने अतिथियों का सम्मान किया। इस मौके पर रमेश पाराशर, भुवन मोहन शर्मा, गंगाराम पाराशर, दयाशंकर पचौरी, धर्मेंद्र शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ऋषिपाल तिवारी, भगवत कटारा, शांता पाराशर, कुसुम शर्मा आदि सहित समाज के लोग मौजूद थे।

ब्राह्मण महासभा समिति ने किया भगवान परशुराम का अभिषेक

जिला ब्राह्मण महासभा समिति द्वारा परशुराम जयंती पर लक्ष्मण मंदिर परिसर स्थित संकीर्तन भवन में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि अमरसिंह शर्मा, विशिष्ट अतिथि गिरधारी तिवारी, यतीश शर्मा, सोमनाथ तथा डाेरीलाल शर्मा थे। कार्यक्रम में आचार्य चेतन प्रकाश शास्त्री, संजय वैदिक, घनश्याम पाठक, अभिषेक व संजय शर्मा ने वैदिक मंत्रों द्वारा भगवान परशुराम का अतिथियों से अभिषेक कराया। इसके बाद परशुराम स्त्रोत का सामूहिक पाठ तथा महा आरती की गई। वहीं पंचामृत व सतुआ भोग लगाकर प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर अमरसिंह शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम के पराक्रम को सही अर्थों में जानने का समय आ चुका है। शस्त्र और शास्त्र के ज्ञाता भगवान परशुराम के कार्यों को हिंदू समाज तक पहुंचाएं और उनके बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करें। डोरीलाल शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु के अवतार परशुराम ने हिंदू धर्म की रक्षा के लिए कई कार्य किए। वर्तमान में ब्राह्मण समाज को सभी भेदभावों को भुलाकर संगठित होने की आवश्यकता है। संचालन महामंत्री कालीचरण शर्मा ने किया तथा श्यामसुंदर गौड ने आभार जताया। इस मौके पर जीवनलाल शर्मा, जितेंद्र भारद्वाज, नरेश तिवारी, अरूण प्रधान, पुरुषोत्तम शर्मा, छिद्दीमल सैंथरा, देवकीप्रसाद शर्मा, गोविंद पंडित, उमाशंकर शर्मा, नेमीचंद शास्त्री, वीदोराम शर्मा, माखनसिंह लवानियां, मनीष तिवारी, देवव्रत, डॉ. मुकेश वशिष्ठ, फतेहचंद लवानियां, राधेलाल शर्मा आदि थे।

भरतपुर. भगवान परशुराम अभिषेक कार्यक्रम में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।

जयंती में वक्ता बोले : जातिवाद के खिलाफ थे महर्षि परशुराम

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर बुधवार को आरबीएम अस्पताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाज के लोगों ने भगवान परशुराम के चित्रपट का पूजन व अभिषेक कर माल्यार्पण किया तथा सभी वार्डों में मरीजों को फल व बिस्किट वितरित किए। इस मौके पर महासभा जिलाध्यक्ष अमृत भारद्वाज व संगठन मंत्री धूपेंद्र शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम जातिवाद के खिलाफ थे। हमें उनके बताए आदर्शों पर चलना चाहिए। कार्यक्रम में महासभा के राष्ट्रीय सचिव शीतल प्रसाद शर्मा, महामंत्री ताराचंद शर्मा, संगठन मंत्री यतेंद्र पाण्डे, समता आंदोलन समिति जिलाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष डॉ. ओपी शर्मा, मंत्री सुशील गनेचिया, पीएमओ डॉ. कालीचरण, नर्सिंग अधीक्षक जयराम मीणा, मदनलाल शर्मा, डॉ. सुनील पाठक, डॉ. विवेक भारद्वाज, डॉ. हरीश शर्मा, डॉ. महेंद्र शर्मा, उमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

भरतपुर। आरबीएम अस्पताल में हुए कार्यक्रम में मौजूद लोग।

भरतपुर. भगवान परशुराम के जन्मोत्सव में मौजूद लोग।

खबरें और भी हैं...