शहर की तीन संस्थाओं ने अस्पताल, बस स्टैंड और बिजली घर पर शुरू की प्याऊ
बुधवार को तीन संस्थाओं की ओर से बिजलीघर, अस्पताल एवं बस स्टैंड पर प्याऊ प्रारंभ की गईं। महाराजा अग्रसेन सेवा संस्थान, राजेंद्र नगर व जवाहर नगर भरतपुर के तत्वावधान में बुधवार को बिजली घर के पास जल मंदिर का उदघाटन महाराजा सूरजमल ब्रज विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. अश्विनी बंसल व भरतपुर उद्योग व व्यापार संगठन अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने किया। इस मौके पर अतिथियों ने कहा कि गर्मियों में लोगों के लिए प्याऊ संचालित करना पुनीत कार्य है। सभी को सामाजिक सरोकारों से जुडे इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। इससे पूर्व अतिथियों व जल मंदिर के भामाशाह राजेंद्र गोयल का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉ. बालकृष्ण बंसल ने पांच नई प्याऊ संचालित करने की घोषणा की। इस मौके पर अनिल अग्रवाल, सुधीर मित्तल, राजेंद्र गोयल, नरेंद्र गर्ग, रमाकांत गर्ग, हेमराज गोयल, राजेश मित्तल, दिनेश गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, हरिओम मित्तल, महेश सिंघल, राजकुमार अग्रवाल, सतीश गुप्ता, डॉ. रघुवीर गुप्ता आदि मौजूद थे। इसी प्रकार लायंस क्लब की ओर से आरबीएम में जल मंदिर का उदघाटन क्लब के डॉ. अशोक गुप्ता व आरबीएम अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजय कुलश्रेष्ठ ने किया। संयोजक जेपी अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में यह जल मंदिर 30 वर्ष से संचालित है। इस मौके पर डॉ. गजेंद्र सिंह, खेमचंद अग्रवाल, विनोद गर्ग, बृजेश आर्य, कपूरचंद सिंहल, सतीश चंद गुप्ता, मुन्नी गुप्ता, महेश चंद गर्ग, मदनगोपाल शर्मा, प्रेमचंद जैन आदि मौजूद थे। इसके अलावा जीवन ज्योति बालगृह द्वारा रोडवेज बस स्टैंड के पास अटलबंध पुलिस थाने के सामने जलमंदिर का उदघाटन थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने किया। इस मौके पर लोगों को शर्बत पिलाया गया। इस मौके पर अमरचंद पटवारी, संस्था सचिव सुरेश चंद शर्मा, कॉर्डिनेटर रासबिहारी शर्मा, संस्था निदेशक दुष्यंत शर्मा, मोरध्वज शर्मा, खूबीराम, देवेंद्र ठेकेदार, पार्षद समंदर सिंह गुर्जर आदि मौजूद थे।
भरतपुर। बिजलीघर के पास प्याऊ के शुभारंभ अवसर पर मौजूद अतिथि।