किड्स फेयर में बच्चों का किया सम्मान
भरतपुर| कौटिल्य शिक्षा समिति की ओर से संचालित कौटिल्य स्कूल में किड्स फेयर का आयोजन किया गया। इस मौके पर विज्ञान प्रदर्शनी भी लगाई गई। जिसमें बच्चों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने संबंधी उपकरणों सहित कई मॉडल प्रदर्शित किए। उनके प्रयासों को डायरेक्टर रिंकू सामरा ने सराहा तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्रों को सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने मिक्की माउस व अन्य प्रकार से काफी मस्ती की।