भरतपुर| अक्षय तृतीया के अवसर पर बुधवार को किला स्थित मदनमोहन जी मंदिर टांडा में भगवान का आकर्षक चंदन श्रंगार किया गया तथा सत्तू, शरबत आदि का भोग लगाया गया। पुजारी दिगंबर पंडा ने बताया कि ठाकुरजी को शीतल करने के लिए चंदन श्रंगार किया जाता है। शाम तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।