अधिशेष प्रधानाध्यापकों का हो पदस्थापन
भरतपुर|प्रारंभिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पदस्थापन के बाद संभाग में अधिशेष 47 प्रधानाध्यापकों को अंग्रेजी व गणित विषय के वरिष्ठ अध्यापक पद पर माशि में पदस्थापन कराने के संबंध में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत पदाधिकारियों ने बुधवार को उप निदेशक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में हेमराज सिंह, सुरेश परमार, तुहीराम फौजदार, सुरेंद्र आदि शामिल थे।