पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाल विवाह रोकथाम के लिए निकाली रैली

बाल विवाह रोकथाम के लिए निकाली रैली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन तथा स्काउट गाइड के सहयोग से बाल विवाह रोकथाम के लिए बुधवार को रैली निकाली। इस अवसर पर प्रारंभिक शिक्षा उप निदेशक इंद्रा सिंह ने कहा कि निर्धारित उम्र से पहले बच्चों की शादी नहीं करनी चाहिए। विशेषकर बालिकाओं की कम उम्र में शादी करने से उनका शारीरिक व मानसिक विकास अवरुद्ध हो जाता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संतोष कुमार मीणा ने कहा कि बाल विवाह के संबंध में प्रशासन सतर्क है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। स्काउट गाइड सचिव भानूप्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि जिले के स्कूलों में स्काउट गाइड के माध्यम से बाल विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई जाएगी। रैली में स्काउट गाइड सीओ राजेंद्र प्रसाद मीणा, एएसओसी ऊषा पंवार, प्राचार्य नेमसिंह फौजदार, पूरन सिंह, बलराज सिंह आदि मौजूद थे। रैली के बाद बच्चों को अल्पाहार कराया गया।

खबरें और भी हैं...