संसदीय सचिव का किया स्वागत
भरतपुर| राज्य सरकार के संसदीय सचिव जितेंद्र गोठवाल के बुधवार को भरतपुर आगमन पर जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग गर्ग, जिलाध्यक्ष दीपक खंडेलवाल, महामंत्री संतोष खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता एवं कार्यकारिणी सदस्य द्वारा स्वागत किया गया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने संसदीय सचिव से चीनी पर लग रहे मंडी टैक्स को बंद कराने पर चर्चा की। इस पर संसदीय सचिव ने मुख्यमंत्री से बात करने का आश्वासन दिया। वहीं संसदीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार प्रसार की बात कही।