जेईई मेंस की ऑनलाइन परीक्षा आज केवल एक पारी में होगी
भरतपुर| सीबीएसई की जेईई मेंस की ऑन लाइन परीक्षा पहली बार भरतपुर में रविवार को शुरू हुई। पहले दिन परीक्षा केन्द्र केन्द्रीय विद्यालय में दो पारी में परीक्षा हुई, जबकि 16 अप्रैल को पहली एक पारी में ही होगी।
केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य नेम सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह की पारी में 41 अभ्यर्थियों में से 39 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन परीक्षा दी। दो परीक्षार्थी सुबह 9.30 बजे परीक्षा शुरू होने के बाद पहुंचे, जिसकी वजह से वह शामिल नहीं हो सके। परीक्षार्थियों को सुबह 7 बजे परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना जरूरी था। दूसरी पारी में दोपहर 2.30 बजे से 5.30 बजे तक परीक्षा थी, जिसमें 41 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। एक भी अनुपस्थित नहीं रहा। उन्होंने बताया कि 16 अप्रैल को सुबह 9.30 बजे से परीक्षा होगी, लेकिन उसके लिए प्रवेश सुबह 7 बजे दिया जाएगा।