पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जातिगत आरक्षण हटाओ देश बचाओ को लेकर 23 मई को होगा आंदोलन

जातिगत आरक्षण हटाओ- देश बचाओ को लेकर 23 मई को होगा आंदोलन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा का प्रतिनिधि मंडल प्रदेश महामंत्री ताराचंद शर्मा के नेतृत्व में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री केसी पांडे से मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडे ने प्रतिनिधि मंडल को बताया कि 23 मई को जातिगत आरक्षण हटाओ, देश बचाओ एवं गरीब सवर्णों को आरक्षण दो के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी धरना, प्रदर्शन कार्यक्रम होगा। प्रतिनिधि मंडल ने संपर्क अभियान के तहत राजस्थान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता अनिल उपमन का राजस्थान बार कौंसिल का नवनियुक्त अध्यक्ष बनाने पर माल्यार्पण अभिनंदन किया गया। प्रतिनिधि मंडल देवस्थान विभाग बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री एवं राजस्थान ब्राह्मण सभा अध्यक्ष एसडी शर्मा एवं राजस्थान उच्च न्यायालय वरिष्ठ अधिवक्ता एवं केन्द्रीय अंबेडकर यूनिवर्सिटी के चेयरमैन परसन हुकमचंद गनेसिया का अभिनंदन कर समाज की गतिविधियों चर्चा की गई।

प्रतिनिधि मंडल ने भाजपा प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा से भेंट कर समाज की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव शीतल प्रसाद शर्मा, सुशील शर्मा, मंत्री सुशील गनेसिया, मंत्री गोपाल गनेसिया, प्रदेश मंत्री हरचरन दुबे आदि मौजूद थे।

समाज की ओर से देशभर में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। इसमें समाज के सभी संगठन जुट रहे हैं। साथ ही बताया जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों क्षेत्रीय के साथ ही देश के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधियों से भी संपर्क किया जाएगा जो कि ब्राह्मण समाज से संपर्क रखते हैं। इससे आंदोलन तेज हो सके।

खबरें और भी हैं...