भरतपुर। पश्चिम मध्य रेल कोटा मंडल के रेल प्रबंधक उपेन्द्र जोशी ने मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक चंद्रशेखर शर्मा को भरतपुर में उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मान किया गया। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक शर्मा को पांच हजार रुपए का ग्रुप अवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर कोटा में सम्मान किया गया। इससे पूर्व भी शर्मा पूर्व में भी कई रेल पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं।