पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्वालियर से चलेगी से आगरा फोर्ट अहमदाबाद एक्सप्रेस

ग्वालियर से चलेगी से आगरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | भरतपुर, धौलपुर और ग्वालियर के लोगों को जल्द ही एक और गाड़ी मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड ने अागरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन किस तारीख से चलेगी,

इसकी घोषणा अभी रेलवे ने नहीं की है, लेकिन रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमएस भाटिया ने मंगलवार को इस ट्रेन को ग्वालियर से चलाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की पीआरओ शैफाली शरण ने इसकी पुष्टि की है। इस ट्रेन को ग्वालियर से चलाए जाने की तिथि इलाहाबाद जोन एक- दो सप्ताह में कर सकता है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरविंद पालसिंह ने बताया कि पिछले दिनों आगरा में हुई जीएम की बैठक में इस ट्रेन को ग्वालियर तक बढ़ाए जाने की मांग भरतपुर, अागरा, धौलपुर व ग्वालियर संसद सदस्यों ने की थी। क्योंकि यह गाड़ी करीब 11 घंटे आगरा में खड़ी रहती है। इसमें अतिरिक्त रैक लगाने की आवश्यकता भी नहीं है। इसलिए इसे मंजूर कर लिया गया है।

खबरें और भी हैं...