भरतपुर | माह-ए-रमजान के पहले जुमे की नमाज शुक्रवार को पढ़ी जाएगी। मथुरा गेट स्थित शमशेर बहादुर मस्जिद के मौलाना अब्दुल सलाम ने बताया कि गुरुवार को चांद दिखने के बाद रात को 20 रकाब नमाज की तराबी की गई। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे जुमे की नमाज होगी। मौलाना ने बताया कि शुक्रवार को सहरी तड़के 3.57 बजे तक तथा इफ्तार शाम 7.04 बजे होगा। इधर, कुछ लोगों ने गुरुवार को पहला रोजा रखा।