पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चाचा भतीजे के बीच जमीन का विवाद खत्म, राजस्व शिविर में दोनों गले मिले

चाचा-भतीजे के बीच जमीन का विवाद खत्म, राजस्व शिविर में दोनों गले मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम जाटौली रथभान में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार में हुए आराजी के बंटवारे के बाद अनेक वर्षों के बाद भतीजे ने चाचा के जब पैर छूए तो चाचा ने ही भतीजे को गले लगा लिया। दरअसल ग्राम जाटौली रथवान में भतीजे रामवीर सिंह एवं उसके भाई ओमप्रकाश और वीरेंद्र का अपने पिता की मौत के बाद से चाचा श्रीचंद से विरासत में मिली आराजी के बंटवारे को लेकर आए दिन विवाद होता था, इससे दोनों परिवारों के बीच आपसी मनमुटाव पैदा हो गया। गांव वालों की आपसी समझाइश भी कोई काम नहीं आई और मामला एसडीएम कोर्ट में चला गया। लेकिन 8 मई को एसडीएम पुष्कर कुमार मित्तल ने न्याय आपके द्वार अभियान में दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर प्रेम पूर्वक आराजी के बंटवारे को हल कर दिया और दोनों परिवारों में खुशियां घर कर गईं।

2 हजार 406 प्रकरणों का किया निस्तारण

भरतपुर। आमजन को शीघ्र सुलभ न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। उपखंड नदबई की ग्राम पंचायत लुहासा, उपखंड डीग की ग्राम पंचायत धमारी, उपखंड नगर की ग्राम पंचायत तरोडर, उपखंड कामां की ग्राम पंचायत सतवास, उपखंड पहाड़ी की ग्राम पंचायत मूंगस्का, उपखंड बयाना की ग्राम पंचायत कलसाडा, उपखंड वैर की ग्राम पंचायत जहाॅनपुर, उपखण्ड भुसावर की ग्राम पंचायत बबेखर, एसीएम भरतपुर की ग्राम पंचायत बिलौठी, एसीएम कुम्हेर की ग्राम पंचायत अस्तावन एवं एसीएम उच्चैन की ग्राम पंचायत सैदपुरा में लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 2 हजार 406 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। शिविरों से आमजन को बहुत राहत मिल रही है।

खबरें और भी हैं...