भरतपुर। लुपिन फाउंडेशन ने विकलांग एकता समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण के लिए सिलाई मशीनें उपलब्ध कराईं हैं। जिनसे 20 दिव्यांग महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संस्था अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि शिविर के लिए 5 सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई हैं। इस अवसर पर अध्यक्ष पालवेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।