आमजन को शीघ्र सुलभ न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के तहत शिविरों का आयोजन किया गया। उपखंड नदबई की ग्राम पंचायत लुहासा, उपखंड डीग की ग्राम पंचायत धमारी, उपखंड नगर की ग्राम पंचायत तरोडर, उपखंड कामां की ग्राम पंचायत सतवास, उपखंड पहाड़ी की ग्राम पंचायत मूंगस्का, उपखंड बयाना की ग्राम पंचायत कलसाडा, उपखंड वैर की ग्राम पंचायत जहाॅनपुर, उपखण्ड भुसावर की ग्राम पंचायत बबेखर, एसीएम भरतपुर की ग्राम पंचायत बिलौठी, एसीएम कुम्हेर की ग्राम पंचायत अस्तावन एवं एसीएम उच्चैन की ग्राम पंचायत सैदपुरा में लोक अदालत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 2 हजार 406 प्रकरणों का निस्तारण हुआ। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन शिविरों में आमजन को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना चाहिए।