पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पीएनबी ने एक करोड़ नए ग्राहकों को जोड़ा: एरन

पीएनबी ने एक करोड़ नए ग्राहकों को जोड़ा: एरन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। पीएनबी राजस्थान अंचल की अंचल प्रबंधक विभा एरन ने गुरुवार को भरतपुर का दौरा किया। एरन ने पत्रकार वार्ता में बताया कि पीएनबी देश का सबसे बड़ा एवं सबसे अधिक मजबूत राष्ट्रीयकृत बैंक है। यह देश का प्रथम स्वदेशी बैंक है, जिसने सफलतापूर्वक 124 वर्षों की यात्रा पूर्ण की है। उन्होंने बताया कि बैंक ने अपने ग्राहकों के सहयोग से 11 लाख करोड़ के वैश्विक ग्लोबल व्यवसायिक स्तर को पार किया है तथा 10 लाख करोड़ के घरेलू डोमेस्टिक व्यवसायिक स्तर को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2017-18 में बैंक की घरेलू जमाव में लगभग 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। बैंक की कुल जमाओं में बचत एवं चालू जमाओं का भाग 44 प्रतिशत है। एक करोड़ नए ग्राहकों को जोड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...