क्षमता से अधिक लोडिंग, ट्रैक्टर आगे से उठा तो लगा दीं दो जिंदगी दांव पर
भुसावर | भुसावर में ओवरलोड वाहन चल रहे है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। भुसावर में होकर निकल रहे स्टेट मेगा हाइवे 45 भुसावर छोंकरवाड़ा पर देखने को मिला। जहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक अपने वाहन में क्षमता से अधिक माल भरकर जा रहा था। जिससे अचानक ट्रैक्टर एक साइड से ऊंचा उठ गया। उसके बाद भी चालक ने ट्रैक्टर के आगे के पहिये के पास दो लोगों बैठा कर वाहन को चलाया। गनीमत रही की बड़ा हादसा नहीं हुआ। वाहन चालकों की मनमानी को देखते हुए प्रतीत होता है कि प्रशासन द्वारा इन्हे पूरी छूट दे रखी है।