पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ठाकुर देशराज शोषितों के सच्चे हितैषी थे: कप्तान

ठाकुर देशराज शोषितों के सच्चे हितैषी थे: कप्तान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर. ठाकुर देशराज सिंह की पुण्यतिथि में शामिल लोग।

भरतपुर | राजस्थान के राजस्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी स्व. ठाकुर देशराज सिंह की 48वीं पुण्यतिथि पर हनुमान मंदिर भूरी सिंह व्यायाम शाला उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर मनाई गई। व्यायामशाला संचालक चुन्नी कप्तान ने बताया कि भरतपुर के सबसे बड़े गांव जघीना में किसान परिवार में पैदा हुए ठाकुर देशराज को शोषितों के सच्ची हितेषी, समाज सुधारक व गांधी, नेहरू से प्रेरणा प्राप्त आजादी समर्थक कार्यकर्ता के रूप में वर्षों जेल में रहे। इस अवसर पर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चौधरी, नत्थीलाल शर्मा, प्रेमसिंह कुंतल, रमेश पाठक, मोहन सिंह, सरपंच प्रमोद, रामेश्वर सैनी, सेवर प्रधान ने भी विचार रखे। आभार ठाकुर कर्दम सिंह जघीना ने जताया।

खबरें और भी हैं...