सरकारी मदद नहीं मिलने से किसान परेशान
भरतपुर | अखिल भारतीय किसान सभा जिला कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में संगठन द्वारा 12 अप्रैल जिला प्रशासन से अनुरोध किया है 5 दिन में सर्वे रिपोर्ट मंगाकर कार्यवाही करने का आश्वासन भी दिया था, जो अब पूर्ण हो चुका है। घटनाक्रम में आकाशीय बिजली से और विद्युत दुर्घटनाओं में जिले में अनेक किसानों की जानें जा चुकी हैं। लेकिन कोई भी सरकारी मदद नहीं मिलने के कारण किसानों में बेचैनी एवं असंतोष बढ़ रहा है। इस अवसर पर अध्यक्ष रम्मो सिंह, श्रीराम चंदेला, कर्दम सिंह, दिगंबर सिंह आदि मौजूद थे।