एटीएम के पास कट्टा लेकर घूमता संदिग्ध युवक पकड़ा
भरतपुर| एटीएम को हैंग करके एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले एक आरोपी को अटलबंध थाना पुलिस ने हीरादास एटीएम के पास कट्टा लेकर घूमते हुए पकड़ लिया। जिसके कब्जे से कट्टा व दो कारतूस बरामद किए हैं।
अटलबंध थाना एसएचओ मुकेश कुमार के अनुसार हैड कांस्टेबल ताराचंद ने मंगलवार को हीरादास स्थित पीएनबी के एटीएम के पास से शातिर अपराधी कौशल किशोर को एक देशी कट्टा मय 2 जिन्दा कारतूस के गिरफ्तार किया है। उसके पास 4 एटीएम कार्ड भी मिले हैं। गिरफ्तार कौशल किशोर एक शातिर अपराधी है, जो अपने पास अवैध हथियार रखकर कभी भी एटीएम पर लोगों से ठगी कर देता है। वह एटीएम के पास से गांव के भोले-भाले व्यक्तियों को जाल में फंसा कर एटीएम हैंग कर एटीएम कार्ड बदल देता है। बाद में रुपए निकाल लेता है। इससे पुलिस विस्तृत पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदात खुलने की संभावना है।
कट्टा व दो कारतूस बरामद