पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बैंकिंग लोकपाल को ज्ञापन भेज पेंशनर समस्या समाधान की मांग

बैंकिंग लोकपाल को ज्ञापन भेज पेंशनर समस्या समाधान की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर| राजस्थान पेंशनर समाज के जिलाध्यक्ष डोरीलाल शर्मा ने बैंकिंग लोकपाल एवं वित्त शासन सचिव को ज्ञापन भेजकर पेंशनरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में जिले के बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों पर पेंशनरों की उपेक्षा बरते जाने का आरोप लगाते समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं होने की स्थिति में उनके खिलाफ आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में पेंशनरों के 7वें वेतनमान का फिक्सेशन कर प्रति उपलब्ध कराने, गलत फिक्सेशनों को दुरुस्त करने, एटीएम से पैसा निकालने की बाध्यता खत्म करने, पेंशनरों को प्राथमिकता से बैंक सुविधाएं प्रदान करने, जीवित प्रमाण दे चुके पेंशनरों की पेंशन भुगतान करने, पारिवारिक एवं अन्य लाभों की भुगतान संबंधी फाइलों का शीघ्र निस्तारण करने तथा एरियर की 30 प्रतिशत राशि का भुगतान कराए जाने की मांग की गई है।

खबरें और भी हैं...