सहायक आयुक्त मत्तड़ ने संभाला पद
भरतपुर| देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त सुनील मत्तड़ ने मंगलवार को अपना कार्यभार संभाल लिया। इससे पूर्व सहायक आयुक्त रहे केके खंडेलवाल का कोटा स्थानांतरण हो जाने के कारण मत्तड़ ने कार्यभार संभाला। गत वर्ष भी सहायक आयुक्त मत्तड़ का स्थानांतरण सहायक आयुक्त पद पर किया गया था। लेकिन केके खंडेलवाल द्वारा स्टे लिए जाने के कारण उनका कार्यभार भरतपुर में रहा था। कार्यभार संभालने के बाद सहायक आयुक्त मत्तड़ ने अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।