ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु
भरतपुर| मथुरा पुल के नीचे रेलवे यार्ड के पास मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को आरबीएम मोर्चरी में शिनाख्त के लिए रखवाया। जीआरपी थानाधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे स्टेशन अधीक्षक ने सूचना दी कि एक व्यक्ति भरतपुर-मथुरा रेल लाइन नं. 4 पर खंभा नंबर 211 बटा 30 के पास ट्रेन की चपेट में आ गया। मृतक की उम्र करीब 70 साल है जो साधू के वेश में है। दाढ़ी और बाल सफेद हैं। सफेद व नीली लाइन दार शर्ट तथा लूंगी पहन रखी है।