पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक जाम 35 मिनट तक खड़ी रही

पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक जाम 35 मिनट तक खड़ी रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | मथुरा सवाई माधोपुर पैसेंजर ट्रेन के ब्रेक जाम होने के कारण गुरुवार को ट्रेन 35 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही। रेलवे सूत्रों के अनुसार ट्रेन दोपहर 3:38 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। जब चालक ने ट्रेन को रवाना किया तो ट्रेन के ब्रेक जाम होने तथा धुआं उठने से ट्रेन आगे नहीं बढ़ पाई। ट्रेन में धुंआ उठता देख यात्री भी सकते में आ गए। इस पर चालक ने स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी। काफी देर की मशक्कत के बाद रेलकर्मियों ने ब्रेक जाम की बाधा को दूर किया। तब जाकर ट्रेन को 4:14 बजे रवाना किया गया।

खबरें और भी हैं...