पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्वालियर से चलेगी से आगरा अहमदाबाद ट्रेन

ग्वालियर से चलेगी से आगरा-अहमदाबाद ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर | भरतपुर के लोगों के लिए धौलपुर और ग्वालियर के लिए जल्द ही एक और गाड़ी मिलने वाली है। रेलवे बोर्ड ने अागरा फोर्ट-अहमदाबाद एक्सप्रेस को ग्वालियर तक बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। ट्रेन किस तारीख से चलेगी, इसकी घोषणा अभी रेलवे ने नहीं की है, लेकिन रेलवे बोर्ड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर एमएस भाटिया ने मंगलवार को इस ट्रेन को ग्वालियर से चलाने की मंजूरी दे दी है। रेलवे बोर्ड की पीआरओ शैफाली शरण ने इसकी पुष्टि की है। इस ट्रेन को ग्वालियर से चलाए जाने की तिथि इलाहाबाद जोन एक- दो सप्ताह में कर सकता है। रेलवे सलाहकार समिति के सदस्य अरविंद पालसिंह ने बताया कि पिछले दिनों आगरा में हुई जीएम की बैठक में इस ट्रेन को ग्वालियर तक बढ़ाए जाने की मांग भरतपुर, अागरा, धौलपुर व ग्वालियर सांसदाें एवं सदस्यों ने की थी। क्योंकि यह गाड़ी करीब 11 घंटे आगरा में खड़ी रहती है। इसमें अतिरिक्त रैक लगाने की आवश्यकता भी नहीं है। इसलिए इसे मंजूर कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि यह गाड़ी आगरा-अहमदाबाद रात 11.15 तथा अहमदाबाद सेबुधवार, शनिवार, रविवार को ग्वालियर से चलाई जाएगी, जबकि अहमदाबाद से मंगलवार, शुक्रवार आैर शनिवार को ग्वालियर आएगी। भरतपुर के टाइम टेबल का इस पर कोई असर नहीं आएगा। फिलहाल यह ट्रेन अहमदाबाद, मेहसाना, पालनपुर,अाबू रोड, फलना, मारवर, बीवर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, अचनेरा, आगराफोर्ट तक चलती है। इस ट्रेन के रूट में आगरा कैंट, धौलपुर व ग्वालियर बढ़ जाएगा।

खबरें और भी हैं...