पीएनबी की जोनल हैड विभा ऐरन आज भरतपुर आएंगी
भरतपुर| पंजाब नेशनल बैंक की राजस्थान की जोनल हैड विभा ऐरन गुरुवार को पद स्थापन के बाद पहली बार भरतपुर आएंगी। वे सुबह 9.30 बजे चुनिंदा ग्राहकों के साथ मीटिंग करेंगी। बाद में ऋण वितरण करेंगी तथा बैंक अधिकारियों की बैठक लेंगी तथा बैंक का निरीक्षण करेंगी। यह जानकारी वरिष्ठ प्रबंधक राजवीरसिंह ने दी।