नवनियुक्त अध्यक्ष पार्षद संजय शुक्ला का अभिनंदन
भरतपुर|ब्रह्मचारी आश्रम पर ब्रह्मचारी विकास समिति की ओर से बनवारी लाल शर्मा की अध्यक्षता में शहर कांग्रेस कमेटी भरतपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष पार्षद संजय शुक्ला का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम आयोजक अशोक रसीलपुर ने मुख्य अतिथि पार्षद संजय शुक्ला एवं कार्यक्रम अध्यक्ष बनवारी लाल शर्मा का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सज्जन सालावाद, बुद्धि पहलवान, अशोक ताम्बी, भोजराज पाराशर, बल्लो पहलवान, रमन बैंसला आदि मौजूद रहे। संचालन अजयपाल दारापुरिया ने किया एवं बुद्धि पहलवान ने आभार जताया।