संजीवनी क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी ने किया रक्तदान
भरतपुर। संजीवनी क्रेडिट को-आपरेटिव सोसायटी की ओर से बुधवार को राज ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस मौके पर सोसायटी के कर्मचारी, एडवाइजर्स व सदस्यों ने 30 यूनिट रक्तदान किया। वहीं, जिला अधिकारी रामस्वरूप कुमावत ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। हरी शंकर ने आभार व्यक्त किया।