टीएम स्कूल में मातृत्व दिवस पर हुईं कई प्रतियोगिताएं
भरतपुर। टी एम इंटरनेशनल स्कूल परिसर में मातृत्व दिवस के अवसर पर कई प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संगीत, नृत्य एवं फैन्सी ड्रैस प्रतियोगिता में बच्चों तथा उनकी माताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर बच्चों ने कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशिका एवं प्रधानाचार्य ने प्रतिभागी विजेता बच्चों और माताओं को भी उपहार भेंट किए गए।