दैनिक भास्कर व इंडियन ऑइडल एकेडमी बच्चों को देगी प्रशिक्षण
भरतपुर. कार्यक्रम में शामिल बच्चे।
भास्कर संवाददाता | भरतपुर
शहर में पहली बार दैनिक भास्कर व इंडियन आइडल एकेडमी की ओर से संगीत एवं नृत्य की 16 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 20 मई से 4 जून तक दिल्ली पब्लिक स्कूल में किया जा रहा है। इसमें इंडियन आइडल एकेडमी के प्रमाणित शिक्षकों द्वारा संगीत एवं नृत्य की शिक्षा प्रदान की जायेगी। 16 दिवसीय कार्यशाला में भाग लेने के लिए न्यूनतम आयु 5 वर्ष है। अधिकतम आयु के लिए कोई सीमा नहीं है। कार्यशाला से पहले 18 एवं 19 मई को दो दिवसीय नि:शुल्क कक्षाओं का आयोजन होगा। इसमें कोई भी भाग ले सकता है। इन नि:शुल्क कक्षाओं का आयोजन शाम 4 बजे से होगा। जिनके लिए पंजीयन विद्यालय परिसर कराया जा सकेगा। कार्यशाला के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। कार्यशाला के बाद सुपर ट्वेंटी नाम की प्रतियोगिता के ऑडिशन होंगे। जिसमें प्रत्येक जिले से ऑडिशन पश्चात चुने गए 10 नृत्य एवं 10 संगीत के प्रतिभागियों को एकेडमी द्वारा वर्ष पर्यन्त नृत्य एवं संगीत की शिक्षा नि:शुल्क प्रदान की जाएगी।