अग्रेश्वर महादेव मंदिर में बाल हनुमान का किया रजत श्रृंगार
भरतपुर। अग्रवाल भवन समिति की ओर से बुधवार शाम को अग्रेश्वर महादेव मंदिर में विराजमान बाल हनुमान की मूर्ति का रजत श्रृंगार किया गया। इस मौके पर हुए संगी मय सुंदरकांड पाठ में भक्तजन जूम उठे। पूजा अर्चना करते पंडित प्रेमी ने बताया कि अधिक मास में किया गया सत्कर्म पुरुषोत्तम नारायण भगवान स्वयं स्वीकार करते हैं। इस दिन सुबह शिवलिंग की विशेष पूजा अर्चना भी कराई गई। कार्यक्रम में मोहन मित्तल, विष्णु लोहिया, प्रेम गाेयल, सरमनलाल, अशोक जिंदल, विनोद सिंघल आदि मौजूद रहे।
इंद्रधनुष अभियान 21 से होगा
भरतपुर। मिशन इंद्रधनुष द्वितीय अभियान की 2 दिवसीय बैठक स्वास्थ्य भवन में बुधवार को हुई। सीएमएचओ डा. गोपाल शर्मा ने बताया कि 21 व 22 को चलाया जाएगा।