स्काउट गाइड का ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर शुरू
भरतपुर। स्काउट गाइड स्थानीय संघ और लुपिन की ओर से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर श्रीगुरु हरिकिशन स्कूल में प्रारंभ हुआ। शिविर में गायन एवं वाद्य यंत्र (ढोलक, कांगो, हारमोनियम, गिटार, तबला) स्केटिंग, शतरंज, जूडो, ताइक्वांडो, अंग्रेजी स्पीकिंग एवं ग्रामर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, डांस, कंप्यूटर, कुकिंग, होम डेकोरेशन, महिला आत्म सुरक्षा, आर्ट एंड क्राफ्ट, मेहंदी, लेखनी, एंकरिंग, सिलाई, पर्सनलिटी डवलपमेंट, साज-सज्जा आदि ट्रेडों मे कुशल, प्रशिक्षित, दक्ष एवं अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर प्रभारी ब्रजभान सिंह, केदार पाराशर आिद हांेगे। शिविर में 300 से अधिक छात्र-छात्राऐं एवं महिलाएं भाग ले रही हैं।