भरतपुर। विधायक विजय बंसल द्वारा पूर्व में डॉ. अंबेडकर के
भरतपुर। विधायक विजय बंसल द्वारा पूर्व में डॉ. अंबेडकर के खिलाफ की गई अपमानजनक बयानबाजी पर न्यायालय द्वारा प्रसंज्ञान लिए जाने पर जिला जाटव महासभा समिति ने खुशी जताई है। समिति जिलाध्यक्ष राजकुमार पप्पा ने बताया कि विधायक ने राजनीति से प्रेरित होकर 14 अप्रैल 2017 को बाबा साहेब डा. अंबेडकर के खिलाफ विवादित बयान दिया था जिस पर उनके खिलाफ न्यायालय में इस्तगासा पेश किया गया। गत दिनों न्यायालय द्वारा विधायक के खिलाफ प्रसंज्ञान लेते हुए उन्हें तलब किए जाने पर महासभा ने खुशी जताई और मिठाई वितरित की। ज्ञातव्य रहे कि कुछ दिनों पहले विधायक ने एक कार्यक्रम में डॉ.भीमराव अंबेडकर पर अपमानजनक बयानबाजी की थी।