भरतपुर बाक्सिंग टीम ने कोटा में 4 रजत एवं 10 कांस्य पदक जीते
भरतपुर। बॉक्सिंग के विजेता खिलाड़ी मेडल के साथ।
भरतपुर। कोटा में 13 से 16 मई तक आयोजित 34वीं सब जूनियर बालक एवं 13वीं सब जूनियर बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में जिले के खिलाडिय़ों ने 4 रजत एवं 10 कांस्य पदक जीते। भरतपुर बाक्सिंग संघ सचिव डाॅ. राकेश चाहर ने बताया कि दिव्यांशी कुमारी, यश कुमारी परिहार, सुष्मित फौजदार एवं भगवान सिंह सोलंकी ने रजत पदक और ऋषभ सोलंकी, ध्रुव परिहार, नितिन सोलंकी, शिवम शर्मा, गौरव शिकरवार, निशांत चौधरी, तुषार शर्मा, राजनंदिनी चाहर, जय कटारा, पुनीत फौजदार ने कांस्य पदक जीते। टीम के साथ टीम मैनेजर संजय सिंह सोलंकी एवं भगवत परिहार, टीम कोच कुलदीप कुंतल एवं कृष्ण कुमार शर्मा रहे। विजेताओं का भरतपुर आगमन पर स्वागत किया जाएगा।