पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 4 माह में दूसरी बार अटका नैक टीम का दौरा, अब जून में आने की संभावना

4 माह में दूसरी बार अटका नैक टीम का दौरा, अब जून में आने की संभावना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। महारानी श्रीजया कालेज में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की नैक टीम का दौरा 4 माह में दूसरी बार अटक गया है। नैक टीम के 18 मई को आने की संभावना थी, किंतु अभी तक नैक टीम का कार्यक्रम नहीं आया है। ऐसे में कालेज प्रशासन भी अब मान चुका है कि 18 से 23 तक प्रस्तावित दौरा नहीं होगा। अब संभावना जताई जा रही है कि नैक टीम जून माह में आ सकती है। उल्लेखनीय है कि 13 साल बाद एमएसजे कालेज की ग्रेडिंग के लिए इस साल जनवरी में जोरदार कवायद प्रारंभ की गई है। इसके लिए सेल्फ स्टडी रिपोर्ट यूजीसी को स्वीकार कर लिया गया था और फरवरी नैक टीम के आने की बात कही गई थी। पिछले दिनों शिक्षा आयुक्तालय की टीम भी इंटरनल इंस्पेक्शन कर गई थी और नैक टीम का 18 से 23 मई तक आने लगभग तय था। कालेज प्राचार्य प्रो. उमेशचंद शर्मा ने बताया कि अभी तक विश्वविद्यालय अनुदान आयोग की मूल्यांकन टीम का कार्यक्रम नहीं आया है। जून में आने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि एमएसजे की ग्रेड बी-प्लस है। कालेज प्रबंधन की कोशिश इस बी-डबल प्लस अथवा ए ग्रेड में लाना है। इसके लिए कई स्तरों पर तैयारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...