सफाई कर्मियों की भर्ती को लेकर वाल्मिकी समाज में रोष
भरतपुर। इन दिनों सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है जिसमें गैर वाल्मिकी समाज के लोगों द्वारा भी आवेदन किए गए है। इसका विरोध वाल्मिकी समाज के लोग कर रहे हैं। इस संबंध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। जजिलाध्यक्ष कलुआराम पहलवान सहित कई लोगों ने उल्लेख किया कि गैर वाल्मिकी समाज के लोगों के आवेदनों तथा उनके अनुभव प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच हो। पूर्व में हुई भर्ती में नियुक्त लोगों द्वारा अब तक सफाई कार्य नहीं किया जा रहा है। वहीं गनेश चौहान सहित कई लोगों ने बताया कि 325 सफाई कर्मियों की भर्ती में सर्व समाज के लोगों ने आवेदन किए हैं। ऐसे में आवेदनों की संख्या 10636 के पार हो चुकी है।