नाक-कान-गला रोग निदान के लिए निशुल्क शिविर आज
भरतपुर। बी-नारायण गेट स्थित अपना घर के हेल्प लाइन कार्यालय पर गुरुवार को सुबह 9 से 12 बजे तक नाक-कान-गला रोग निदान शिविर लगाया जाएगा। सचिव प्रमोद कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में कोई भी व्यक्ति अपना निशुल्क उपचार करा सकता है। ज्ञातव्य रहे कि अपनाघर हेल्पलाइन कार्यालय में इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाते है जिससे आमजन को राहत मिल सके।