बगैर टिकट के 48 यात्रियों को पकड़ा
भरतपुर। रेलवे सतर्कता दल ने बुधवार को स्टेशन पर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बिना टिकट के यात्रा कर चोरी-छिपे पिछले दरवाजे से निकल रहे 48 यात्रियों को दल ने पकड़ लिया। इनमें से कई को जीआरपी और आरपीएफ के जवानों ने दौड़कर पकड़ा। इनसे 21 हजार 760 रुपए जुर्माना वसूला गया। इसके अलावा स्टेशन पर 4 जनों को धूम्रपान करते पकड़ा गया। इनसे 200-200 रुपए जुर्माना किया।