भरतपुर। बार एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य की जांच कराते वकील।
भरतपुर। बार एसोसिएशन के सभागार में शनिवार को एक जनरल इंश्योरेंस कम्पनी की ओर से वकीलों व न्यायिक अधिकारियों के स्वास्थ्य की जांच के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। शिविर का शुभारंभ एमएसीटी जज प्रेमचंद शर्मा तथा कार्यवाहक जिला जज जमीन हुसैन ने किया। अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष ऋषिपाल तिवारी ने की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष तिवारी के अनुसार शिविर में डाक्टरों ने सभी वकीलों का मेडिकल चेकअप तथा बीपी, शुगर, लंबाई, वजन आदि की जांच की और आवश्यक सलाह दी। शिविर में न्यायिक अधिकारी सुशील पाराशर, संजय त्रिपाठी, राजेंद्र चौधरी, संतोष मीणा, इंश्योरेंस कम्पनी के जोनल मैनेजर अंकुर माथुर, रोहित जैन, टीना शेखावत, सत्यप्रकाश कटारा, हेमेंद्रपाल सिंह, जसवंत गुप्ता, अशोक चतुर्वेदी, दीपक सिंघल, केके दुबे, मनोज शर्मा अभिषेक जैन आदि मौजूद थे।