पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक तरफ फुलवाड़ी में अभी गिरे पड़े हैं दरख्त, वहीं बच्चों ने पार्क को बना दिया खेल मैदान

एक तरफ फुलवाड़ी में अभी गिरे पड़े हैं दरख्त, वहीं बच्चों ने पार्क को बना दिया खेल मैदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के लोगों के लिए सुबह भ्रमण के लिए एक मात्र पार्क फुलवाड़ी है, जहां सैकड़ों लोग सुबह घूमने जाते हैं। पार्क के चार ब्लाक हैं, जिनमें घास पर लोग घूमते थे। परंतु अब किसी का ध्यान नहीं होने से फुलवाड़ी उजड़ गई है। एक तरफ फुलवाड़ी में पिछले दिनों आए आंधी-तूफान में कई दरख्त धराशायी हो गए और वह अभी भी पड़े हैं। उन्हें हटाकर पार्क को खाली नहीं किया गया है। वहीं दूसरी ओर दो ब्लाकों को तो बच्चों ने क्रिकेट का खेल मैदान बना दिया है और उसमें घास उगने ही नहीं देते हैं।

पार्क में दरख्त गिरने से फुलवाड़ी का रास्ता ही बंद हो गया था, लेकिन फुलवाड़ी फ्रेंड्स क्लब व अन्य घूमने वालों ने दरख्तों को हटवाने व वॉकिंग ट्रैक पर आए पेड़ों को हटवाने की कलेक्टर से मांग की। इसके बाद मेन गेट के सामने से एक दरख्त पेड़ को तो जेसीबी के जरिए साइड में करके डाल दिया, परंतु पार्क के ब्लाकों में पड़े दरख्त पेड़ों को हटवाकर खाली नहीं किया गया है। इन दरख्त पेड़ों से एक ब्लाक तो पूरी तरह घिर गया है और दूसरा आधा घिरा पड़ा है। वहीं इस सहित तीसरे ब्लाक में बच्चे क्रिकेट खेलते हैं। चौथे ब्लाक में घास व हरियाली है तो वहां महिला व पुरुष योग करते हैं। पीडब्ल्यूडी का उद्यान विभाग व जिला प्रशासन ने न तो अभी तक पार्क में पड़े दरख्तों को हटवाया है और न ही क्रिकेट खेलने वाले बच्चों को रोकने के लिए कोई कदम उठाया है।

भरतपुर। फुलवाड़ी पार्क में क्रिकेट खेलते बच्चे।

खबरें और भी हैं...