पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगा दीवारें खराब करने वाले 5 कोचिंग सेंटरों पर जुर्माना

सार्वजनिक जगहों पर पोस्टर लगा दीवारें खराब करने वाले 5 कोचिंग सेंटरों पर जुर्माना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर निगम ने सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर पोस्टर चस्पा कर संपत्ति विरूपण करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू किया है। शनिवार को संपत्ति विरूपण करने वाले 5 कोचिंग सेंटरों पर 5-5 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। निगम आयुक्त की ओर से कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस भी जारी किए है।

नोटिस में चेतावनी दी गई है कि यदि उनके द्वारा 22 मई तक जुर्माना के 5000 रुपए निगम में जमा नहीं कराए गए और 25 मई की शाम 5 बजे तक सार्वजनिक दीवारों से चस्पा पोस्टर नहीं हटाए गए तो पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। आयुक्त शिवचरण मीणा ने बताया कि या गया है। इस संबंध में उनको नोटिस जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान अनवरत जारी रखा जाएगा। संपत्ति विरूपण करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

भरतपुर। पोस्टर चस्पा करने से कुरूप हुई सार्वजनिक दीवार।

इन पांच कोचिंग सेंटरों को भेजा नोटिस

निगम आयुक्त की ओर से संपत्ति विरूपण करने के मामले में जिन पांच कोचिंग सेंटरों को नोटिस दिया गया है, उनमें राजस्थान पॉइंट क्लासेज कृष्णा नगर, कृष्णा सरोकार एमएसजे कालेज के निकट, तेजस कंपटीशन क्लासेज गुलजार बाग, आकर्षण डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी जैन मंदिर के पास तथा मैथ एंड रीजनिंग राजीवर सर जघीना गेट भरतपुर शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...