बाजारों में फैलने वाली गंदगी को रोकने के लिए व्यापार महासंघ ने पहल की है। महासंघ अब हर दुकानदार को एक डस्टबिन देगा, ताकि कचरे को डस्टबिन में डाला जा सके और सड़क पर फैलने से कचरे को रोका जा सके। प्रथम चरण में महासंघ ने 330 डस्टबिन खरीदे हैं। डस्टबिन 12 लीटर क्षमता के हैं। इन्हें अगले सप्ताह में नुमाइश रोड के दुकानदारों को बांटा जाएगा।
व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि व्यापार महासंघ और व्यापारी शहर में स्वच्छता के लिए कटिबद्ध है। इसका प्रयोग के तौर पर पिछले दिनों दाल बाजार के व्यापारी कर चुके हैं। अब इसे हम नुमाइश रोड पर करेंगे। इसके लिए डस्टबिन खरीद लिए गए हैं। आजकल में जिला कलेक्टर और मेयर से वार्ता कर डस्टबिन वितरण कर दिए जाएंगे। क्योंकि डस्टबिन से कचरा कलेक्शन नियमित होने की भी आवश्यकता है। इसके लिए दो ऑटो ट्रिपर लगाने की मांग की गई है। जो बाजार खुलने के बाद दुकान दर दुकान जाकर कचरा कलेक्शन कर सके। व्यापार महासंघ के सचिव विष्णु जैन ने बताया कि डस्टबिन पर स्वच्छता संबंधी स्लोगन लिखवाया जाएगा। इसके अलावा महासंघ जन जागरूकता अभियान चलाएगा। जिससे भरतपुर को स्मार्ट सिटी बनाया जा सके। महासंघ के महामंत्री नरेंद्र गोयल ने बताया कि आजकल में व्यापार महासंघ से संबद्ध संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई जाएगी, जिसमें सभी व्यापारी संघों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने के लिए दुकानदारों को डस्टबिन लगाने तथा स्वच्छता एप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
व्यापार महासंघ हर दुकानदार को देगा डस्टबिन, 330 मंगाए
भरतपुर । व्यापार महासंघ कि आेर से वितरण कें लिए मंगाऐ डस्टविन ।