भरतपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर कर्नाटक में बीजेपी की सरकार के बहुमत साबित नहीं कर पाने पर कांग्रेसियों ने हर्ष जताया। उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताया। इस मौके पर मिठाई वितरित की और पटाखे चलाकर खुशी मनाई। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शक्ति परीक्षण में जुगाड़ करने में असफल रहे। कर्नाटक में ऐतिहासिक फैसला लोकतंत्र की रक्षा एवं प्रजातंत्र की जीत है। इस अवसर पर संजय शुक्ला, सुभाष गर्ग, मनोज शर्मा, साहबसिंह, गिरीश चौधरी, राजवीर सिंह, डॉ. सुरेश यादव, धर्मेंद्र शर्मा, किशोर शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। इसी प्रकार पूर्व सांसद रतनसिंह चुन्नी कप्तान, रामेश्वर सैनी, रमेश पाठक, लक्ष्मण कैन, विधि मानवाधिकार कांग्रेस प्रदेश सचिवसुबोध चंसौरिया कांग्रेसियों ने कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत बताया। कहा कि कर्नाटक के मामले में भाजपा का काला चेहरा सबके सामने आ गया है।