पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रेन से कटे व्यक्ति की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

ट्रेन से कटे व्यक्ति की नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरतपुर। कंजौली पुलिया के नीचे गुरुवार सुबह ट्रेन से कटे व्यक्ति की तीसरे दिन शनिवार को भी शिनाख्त नहीं हो सकी। कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। कोतवाली थाने के एएसआई पूरन सिंह ने बताया कि एक व्यक्ति गुरुवार सुबह करीब साढ़े छह बजे कंजौली पुलिया के नीचे अप लाइन पर ट्रेन से कट गया। जिसका ऊपर हिस्सा क्षत विक्षत था। मृतक की उम्र करीब 30-35 वर्ष थी और उसके पास हवाई चप्पल पड़ी मिली थीं। उसने नीले रंग की पेंट व नीले सफेद रंग की बारीक चेक की रेडीमेड शर्ट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ पर विजयपाल सिंह गुदा हुआ था।

खबरें और भी हैं...