भरतपुर। दिशा फाउंडेशन सोसायटी द्वारा संचालित चाइल्ड लाइन टीम को आउटरीच के दौरान 9 बालक-बालिका हीरादास स्थित शनिदेव मंदिर भीख मांगते हुए मिले। संस्था निदेशक दिनेश कुमार ने बताया कि टीम आउटरीच करने के लिए हीरादास पहुंची तो उसी दौरान 9 बालक-बालिका शनिदेव मंदिर पर भीख मांगते हुए पाए गए बालकों की अटल बंध पुलिस थाने में डीडी एंट्री कराई गई। बालक-बालिकाओं से पूछताछ की तो उन्होंने अपनी उम्र 3 साल से 11 साल और पता नुमाइश मैदान हीरादास आरबीएम हास्पिटल के पास बताया। सभी बालक-बालिकाओं को देखरेख एवं संरक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें आगामी कार्यवाही होने तक ओपन शैल्टर होम परिवर्तन में अस्थाई रखने के आदेश दिए।