भरतपुर। लुपिन फाउंडेशन की ओर से तालफरा गांव के वेटलिफ्टर गोविंद सिंह को इंडो-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 10 हजार रुपए की सहायता आैर प्रदान की है, जिसे मिलाकर वेटलिफ्टर को अब तक 30 हजार रुपए की सहायता दी जा चुकी है। इस सहायता राशि में 5 हजार रुपए का सहयोग संभागीय चैंबर आफ कामर्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रवाल का है। शनिवार को वेटलिफ्टर गोविंद सिंह को 10 हजार रुपए की सहायता लुपिन अधिशासी निदेशक सीताराम गुप्ता ने सौंपी। उल्लेखनीय है कि दैनिक भास्कर के 19 मई के अंक में ही पैसों की कमी की वजह रहे गोविंद मैडल से हो सकता हैं वंचित शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद दानदाता आगे आए।